देहरादून, फरवरी 23 -- दून में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 41.60 लाख रुपये की मोटी रकम हड़प ली। आरोपी ने न तो जमीन की रजिस्ट्री की और जब पैसे वापस मांगे गए तो जो चेक दिए, वे भी बैंक में बाउंस हो गए। पीड़िता की शिकायत और एसआईटी जांच के बाद रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि नंद कॉलोनी, नथुवावाला निवासी ललिता बडोनी पत्नी गणेश बडोनी ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए अपने रिश्तेदार सुनील कोठारी निवासी नथुवावाला से संपर्क किया था। सुनील ने उन्हें नथुवावाला में ही 41 लाख 60 हज...