पीलीभीत, जनवरी 3 -- पीलीभीत। प्लॉट खरीदने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम पिपरा वाले नंबर दो निवासी हरस्वरूप ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी जान पहचान रामसरन वर्मा पुत्र रामलाल निवासी रामनगर कॉलोनी बरहा थाना सुनगढ़ी से कचहरी में हुई थी। जहां उसने रामसरन से प्लॉट की जरूरत होने की बात कहकर प्लॉट दिखाने को कहा। आरोपी ने खुद को प्लॉटिंग का काम करने वाला बताकर बरहा रोड पर लायंस बाल विद्या मंदिर के सामने एक 100 गज का प्लॉट दिखाया और कीमत 13 लाख रूपये होने की बात कही। सौदा नौ लाख रूपये में पक्का करके दो लाख रूपये एडवांस में मांगे। इस पर 24 अगस्त 2024 को उसने अपने बहन बीरमति के सामने आर...