प्लॉट के विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत, परिवार में कोहराम
आगरा, जून 6 -- थाना क्षेत्र के गांव नौगवां में शुक्रवार की शाम प्लॉट के रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे नौगवां गांव निवासी 70 वर्षीय हेतराम पुत्र तोताराम का अपने ही सगे भाई और भतीजे से प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी ने धीरे-धीरे मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में हेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराया। परिवार के लोग घायल हेतराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.