मेरठ, अप्रैल 29 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र में प्लॉट के विवाद में सोमवार देर रात मलियाना फाटक के पास दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। एक की हालत गंभीर बनी है। चौहानपुरी निवासी अभिषेक पुत्र लीले ने बताया कि उसके मामा राधेश्याम व कृष्णा पुत्र सूरजमल निवासी नई बस्ती के बीच कंकरखेड़ा के पावली खास स्थित 50 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। प्लॉट में बड़े मामा राधेश्याम हिस्सा मांग रहे थे। अभिषेक ने बताया कि प्लॉट की खरीद-फरोख्त में वह और उसका दोस्त सूरज पुत्र महावीर निवासी लल्लापुरा नई बस्ती गवाह थे। सोमवार रात दोनों घंटाघर से चौहानपुरी के लिए लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- फरसा, लोहे के रड एवं लाठी-डंडे से हमला, तीन गंभीर रूप से घायल मलियाना फाटक के पास मामा राधेश्याम ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने दोनों को केएमसी अस्पताल में भर्ती क...