संभल, जून 2 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव कहरौला गर्वी में प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्लाट की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। सीओ आलोक कुमार सिद्धू और थाना प्रभारी सौरभ त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित चल रहे विद्याराम, वनवारी, जमुना सिंह और सतीश निवासी कहरौला गर्वी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिला समेत आठ घायल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंध...