प्लॉट के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
शामली, अप्रैल 3 -- कैराना। प्लॉट के बयाने के पैसे वापस मांगने पर युवक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मवी निवासी नफीस ने बताया कि उसने एक जुलाई 2024 को फुरकान से एक प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। इस दौरान उसने 10 हजार रुपये बयाने के रूप में दिए और बाद में एक लाख 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि फुरकान ने प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने कुछ दिन में लौटाने का आश्वासन दिया। बुधवार सुबह वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था, तभी फुरकान, मेहरबान और रिजवान मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और निर्माणाधीन मकान के लिंटर की बल्लियां भी गिरा दीं। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.