लखनऊ, जून 16 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर जालसाज प्रॉपर्टी डीलर ने एक विधवा से करीब 16.62 लाख रुपए ठग लिए। मानवाधिकार आयोग के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विकास नगर सेक्टर छह निवासी रेनू ने बताया कि वर्ष 2024 में गोमती नगर विस्तार के ओमेक्स रेजीडेंसी निवासी संजय यादव से प्लॉट के लिए मुलाकात की। संजय ने 22 हजार वर्गफिट का प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया। सौदा साढ़े 59 लाख रुपए में हुआ। पीड़ित ने एडवांस के तौर पर संजय को 11 लाख रुपए का चेक दिया। पीड़िता ने बताया कि होम मैप, ई स्टांप पेपर और बाउंड्री बनाने में करीब 5,61,800 रुपए खर्च हुए। करीब 16,61,800 रुपए की ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना...