फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। फरीदाबाद में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अदालती आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित सत्यवान और कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि राकेश कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर उनसे धोखाधड़ी की और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट बेच दिए।शिकायत के अनुसार, आरोपित ने वर्ष 2016 में दोनों से अलग-अलग प्लॉट के नाम पर करीब 18 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में जमीन का मालिक कोई और निकला। जब पीड़ितों ने विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें धमकाया और रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया। पीड़ितों ने पहले पुलिस और मुख्यमंत्री शिकायत प्रणाली में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने ...