सहारनपुर, जनवरी 19 -- मोहल्ला इलाहिबख्श निवासी वरिसा पत्नी जिंदा हसन ने प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, धमकी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2014 में उसने अनमोल सिटी, गंगोह स्थित 100 गज का एक प्लॉट खरीदने का सौदा आरोपी से दो लाख रुपये में तय किया था, जिसमें बतौर बयाना 1 लाख 45 हजार रुपये अदा किए गए थे मगर सीधे क्रेता के नाम बैनामा करने की बात कही। पारिवारिक संबंधों के चलते उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। महिला का आरोप है कि नवंबर 2025 में उसे पता चला कि उक्त प्लॉट को आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है और वहां चारदीवारी भी करा दी गई है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने न तो प्लॉट देने की बात मानी और न ही पैसे लौटाने को तैयार हुआ। पीड़िता का यह भी कहना है कि समाज व रिश्तेदारों के...