प्लॉट की नींव भरवाने पर महिला को पीटकर किया घायल
इटावा औरैया, मई 14 -- सैफई। गांव उसरई में प्लाट की नींव भरवाने को लेकर हुए विवाद में महिला पर फावड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव उसरई निवासी किरन देवी पत्नी सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने हिस्से में मिले प्लाट की नींव भरवाने के लिए खुदाई करा रही थीं। इसी दौरान परिवार के ही सुबोध, पूनम और राजनश्री वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान फावड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजन घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.