बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। किसी अन्य व्यक्ति का प्लॉट दिखाकर पिता-पुत्रों ने 13.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो रिवॉल्वर दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना सुभाषनगर में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट के गांव चौबारी निवासी संजीव कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात सुभाषनगर के रामचंद्रपुरम निवासी विपिन प्रताप सिंह से हुई थी। विपिन ने बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने 100 वर्ग गज का प्लॉट दिलाने की बात कही और विश्वास में लेकर अपने भाई वीर बहादुर सिंह व पिता सूरजपाल सिंह के साथ मिलकर अलग-अलग किश्तों में 13.5 लाख रुपये ले लिए। इनमें से दस लाख रुपये 25 नवंबर 2024 को आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कराए गए। मगर आरोपियों ने जब प्लॉट का बैनामा नहीं किया तो उन्हें शक हुआ। ज...