नोएडा, मई 26 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में बने श्रमिक कुंज में सोमवार रात प्ले स्कूल संचालक ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची फेज-3 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जिला लखीमपुर खीरी निवासी 26 वर्षीय सोनू वाजपेई पिछले एक वर्ष से सेक्टर-66 स्थित श्रमिककुंज में किराये पर रहते थे। उनके साथ आरती नामक महिला भी रहती थी। दोनों मिलकर घर के एक कमरे में छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल संचालित करते थे। सोमवार रात करीब 10.30 बजे सोनू घर के अंदर थे और आरती के घर के पास ही लोगों से बातचीत कर रही थी। जैसे ही आरती घर में घुसी तो कमरे में फंदे के सहारे सोनू लटके हुए थे। आरती ने फौरन ही आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और सोनू को जमीन...