पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर। पांकी प्रखंड अंतर्गत आसेहार स्थित बच्चन प्ले स्कूल का द्वितीय वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन से पधारे मुख्य अतिथि स्वामी रणधीरजी महाराज, आसेहार के उपमुखिया अमित कुमार शर्मा, विद्यालय के निदेशक कौशल किशोर बच्चन, सब्या कुमारी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथि स्वामी रणधीर जी महाराज ने कहा कि शिक्षा ही समाज को सही दिशा देती है और प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव होती है। विद्यालय निदेशक कौशल किशोर बच्चन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...