बरेली, अगस्त 22 -- बरेली। जिले में छोटे बच्चों की शुरुआती पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। बच्चों को स्कूल जैसा माहौल देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन केंद्रों में पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों पर भी जोर रहेगा। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में से चयनित केंद्रों में स्मार्ट टीवी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से बच्चों को कविताएं, कहानियां, अक्षर ज्ञान और दूसरी शैक्षिक गतिविधियां ऑडियो-विजुअल तरीके से कराई जाएंगी। इससे बच्चों के लिए पढ़ाई को रोचक और आसान बनाया जा सकेगा। नई शिक्षा नीति के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल, बेहतर शौचालय, साफ-सफाई, पोषण वाटिका और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। खेलकूद के लिए जरूरी सुविध...