साहिबगंज, फरवरी 8 -- बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के क्रांति टोला स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर के पास संत मेरी स्कूल जूनियर प्ले स्कूल का उद्घाटन जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबों के माध्यम से पढ़ाई करने में दिलचस्पी नहीं होना स्वाभाविक है। इसीलिए क्षेत्र में ऐसे प्ले स्कूल के खुलने से निश्चित तौर पर यहां के बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई करने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एजाज अंसारी ,स्कूल के निदेशक विकास गुप्ता, प्रो. हाशिम अख्तर,चंदन गुप्ता,शाहीन इकबाल,सईद अनवर,अब्दुल हमीद,विनोद भगत,शमशेर अली,नईमुद्दीन अंसारी,जियाउर अंसारी के अलावे अभिभावकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...