प्लेसमेंट ड्राइव में मिलेगा रोजगार का मौका
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इसमें लेबरनेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कंपनी की ओर से 'लर्न एंड अर्न' योजना के तहत बजाज ऑटो लिमिटेड, पंतनगर में असेंबली तकनीशियन, उत्पादन एवं गुणवत्ता प्रशिक्षु पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव 12 अगस्त को सुबह 10 बजे विकासखंड सभागार खटीमा और 13 अगस्त को नगर सेवायोजन कार्यालय, सूत मिल रोड आईटीआई के निकट, काशीपुर में आयोजित होगी। भर्ती में 18 से 26 वर्ष आयु के महिला और पुरुष अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: 13 अगस्त को लगेगा रोजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.