नई दिल्ली, जून 20 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की शृंखला का अंत हो चुका है। भारत ने इस सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को इस सीरीज में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया है। गिल ने इस पूरी सीरीज में 2 मैचों की दो पारियों में बल्लेबाजी की जिसमें पहले मैच में नाबाद 84 रन बनाए और दूसरे मुकाबले में 154 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने कुल मिलाकर 238 रन बेहतरीन औसत के साथ बनाए इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। वनडे कप्तान के रूप में शुभमन गिल की यह पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड है। यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल का दमदार शतक, शिखर धवन भी रफ्तार के मामले में रह गए पीछेप्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ की तारीफ की प्लेयर ऑफ द सीरीज अव...