महाराजगंज, मार्च 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज के तहत जनपद के परिषदीय स्कूल की दो टापर छात्राओं को हवाई यात्रा से अंतरिक्ष देखने श्री हरिकोटा जाने का मौका मिला है। दोनों छात्राएं वहां पहुंचकर विज्ञान के चमत्कार से रूबरू हुईं।पनियरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल बडहरा व परतावल ब्लॉक की गरिमा का चयन आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केद्र के एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ। दोनो बेटियां मंगलवार को दिल्ली के इदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुईं। दोनों छात्राओं की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग भी गौरवान्वित हुआ। आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केद्र पर मेधावी छात्राएं राकेटलांचिग पैड और राकेट सांइस को धरातलीय विजिट से समझेगी। 6 से 18वर्ष के स्कूली बच्चों में विज...