प्रयागराज, जुलाई 1 -- बीमा क्षेत्र के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन का प्लेटिनम जुबली समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एलआईसी के सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय जीवन प्रकाश पर पदाधिकारियों की ओर से झंडारोहण किया गया। साथ ही डीके घोष, शाहिद सिद्दीकी, आरपी कैथल, एसके रस्तोगी, मार्कण्डेय लाल, वाईके श्रीवास्तव, लालता तिवारी व सुनीता सिंह सहित कई कर्मियों को सम्मानित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष ने एसोसिएशन की 75 वर्ष की उपलब्धियों और संघर्षों पर प्रकाश डाला। संचालन यूनियन के महामंत्री संतोष विश्वकर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- पेंशनर संगठनों ने डॉक्टरों का किया सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...