मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन का प्लेटफॉर्म आठ गुरुवार से बंद हो गया। अगले 20 दिनों तक इस प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। वि‌श्वस्तरीय जंक्शन प्रोजेक्ट के तहत फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर ब्लॉक लिया गया है। देर रात से एफओबी का गार्डर चढ़ाने का काम शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म संख्या आठ हुआ बंद, 20 दिनों तक ट्रेनों का परिचालन नहींएफओबी का निर्माण दरअसल, एफओबी को प्लेटफॉर्म संख्या एक व छह से कनेक्ट किया जाना है। इस कड़ी में सीढ़ी आदि का भी निर्माण होना है। कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग से जुड़े इस एफओबी के चालू होने पर संबंधित प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में यात्रियों को सुविधा होगा। एरिया मैनेजर रविशंकर महतो के मुताबिक 20 मई तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस क्रम में रोज 11 बजे...