मुंगेर, मार्च 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार की संध्या उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में भारी भीड़ के कारण करीब 50 से अधिक आरक्षित टिकटधारी यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके। इससे नाराज यात्रियों ने स्टेशन परिसर में हंगामा करते हुए स्टेशन अधीक्षक (एसएस) दीपक कुमार के कार्यालय का घेराव कर दिया। बाद में आरपीएफ और जीआरपी के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले में सिविल कोर्ट के चपरासी (प्यून) पद की भर्ती के लिये परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें करीब 9500 परीक्षार्थी विभिन्न जिलों से पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी जमालपुर स्टेशन पहुंच गए और रांची जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर भीड़ उमड़ पड़ी।क्या हुआ स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.