मधुबनी, मार्च 8 -- झंझारपुर। झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का अभाव और प्लेटफॉर्मों के बीच कनेक्टिविटी की कमी के कारण यात्री, विशेषकर दिव्यांग और बुजुर्ग, जान हथेली पर रखकर रेल पटरियां पार करने को मजबूर हैं। वर्ष 2019 से बनी इस समस्या ने यात्रियों का जीना मुहाल कर दिया है। ताजा मामला रविवार की है। जब प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक दिव्यांग वृद्धा को अचानक घोषणा के बाद प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाना पड़ा। स्टेशन पर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए कोई सीधा रास्ता या ब्रिज नहीं है। हालांकि एक भूमिगत रास्ता (अंडरपास) बनाया गया है, लेकिन उसे प्लेटफॉर्म नंबर एक से लिंक नहीं किया गया है। यात्री को प्लेटफॉर्म दो तक जाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.