मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर दो पर गुरुवार की सुबह मिले शव का रेल पुलिस ने पहचान कर लिया है। मृतक की पहचान पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। जानकारी मिलने के बाद मृत के परिजन आकर मृतक के शव को उसके गांव ले गए। मृतक सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रीगा गांव का कृष्णा कापड़ है। मृतक के माता पिता दोनों का देहांत हो गया है। कृष्णा पताही स्थित अपने ससुराल में परिवार के साथ रहता था। वह रोजाना काम की तलाश में मोतिहारी आया करता था । बताते चले कि गुरुवार की सुबह लोगों ने प्लेटफार्म पर शव पड़ा हुआ देखा था । यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म पर मिले शव की हुई पहचान जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । यह भी पढ़ें- सहरसा: दो दिन स...