इटावा औरैया, मई 2 -- भरथना। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए यात्रा उस समय चिंता में बदल गई, जब ट्रेन में सवार होने के बाद उनका बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया। ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद बैग छूटने की जानकारी होने पर यात्री ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी।

परिवार की यात्रा औरैया कुदरकोट के रहने वाले गौरव शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 3 से ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिवार को ट्रेन में बैठाने के बाद जब ट्रेन चल पड़ी, तभी उन्हें याद आया कि उनका एक बैग प्लेटफॉर्म पर ही रह गया है। उन्होंने तुरंत डायल 139 पर सूचना दी। बैग में कपड़ों के अलावा एक सोने का मंगलसूत्र, करीब 1800 रुपये नगद और जरूरी दस्तावेज रखे थे। सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुप...