गाजीपुर, मार्च 22 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औड़िहार जंक्शन स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुविधाओं के उन्नयन के लिए चल रहे विकास कार्यों का शनिवार को वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्मो की सरफेस, यात्री शेड के विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, केंद्रीयकृत स्टेशन पैनल, यात्री प्रतीक्षालय, सूक्ष्म तरंग केंद्र, आरक्षित और अनारक्षित टिकट प्रणाली का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया में लगे फव्वारों को चालू करने, प्रतीक्षालय में बेंच और पंखे बढ़ाने, दीवारों पर लगे अनावश्यक बैनर और पोस्टर को हटाने, प्लेटफॉर्म शेड में अतिरिक्त पंखे लगाने, प्लेटफॉर्म पर अनाधिकृत प्रवेश को बन्द करने, प्लेटफॉर्म पर विजिबल केबलों को ढकने, गाड़ियों को पूर्व निर्धारित प्...