प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास केबल में लगी आग
प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास सोमवार दोपहर अचानक बिजली की केबल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने फायर उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस केबल में आग लगी थी उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ था। इसी वजह से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास स्टेशन पुनर्विकास कार्य के तहत निर्माण सामग्री रखी हुई। वहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की पाइपें भी मौजूद हैं। आग इन्हीं पाइपों के पास लगी थी। घटना के समय नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने का समय भी हो रहा था। फिलहाल रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।प्लेटफॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.