मोतिहारी, नवम्बर 15 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि : शहर के एमएस कॉलेज व डायट में वोटों की गिनती के कारण शुक्रवार को यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की मुस्तैदी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोतिहारी शहर के ट्रेन व बस के यात्रियों को कठिनाई हुई। एमएस कॉलेज में वोटों की गिनती के कारण चांदमारी मोहल्ला की तरफ मेन रोड पर बड़े वाहनों व ऑटो के परिचालन पर रोक रही। इससे बापूधाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उतरे चांदमारी व अंबिका नगर के यात्रियों को पैदल ही घर तक जाना पड़ा। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म संख्या दो से स्टेशन में प्रवेश करनेवाले यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। इस प्रकार छतौनी बस स्टॉप पर उतरनेवालों को पार्टी समर्थकों की भीड़ की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें रूट डायवर्ट कर गणतव्य तक जाना पड़ा। जिनके पास स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.