गया, अप्रैल 29 -- गया जंक्शन पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुनर्निर्माण कार्य के चलते एक नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके कारण अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफॉर्म दो और तीन से संचालित किया जा रहा है। वहां यात्रियों की भीड़ असामान्य रूप से बढ़ गई है। मेगा ब्लॉक के दौरान उत्पन्न यह स्थिति रेलवे प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कदम उठाना आवश्यक है ताकि यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके。

सेंट्रल एफओबी की संकरी रैंप बनी जाम की वजह स्टेशन के सेंट्रल फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की रैंप की चौड़ाई कम होने के कारण यात्रियों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है। भीड़ के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, ...