प्लेटफार्म 1 पर चढ़ाई कार, यात्रियों में भगदड़
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 8 बजे एक कार के प्लेटफार्म पर आ जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अचानक कार पार्सल गेट की तरफ से कार आने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री इधर-ऊधर भागने लगे। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर कार कब्जे में लेकर चालक को रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट पर लाई। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि बारिश के कारण कार में बैठे यात्री भीगे नहीं इसलिए कार को सीधे प्लेटफार्म पर लेकर आ गया हूं। जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच एक कार नंबर यूपी 58 9067 पार्सल गेट की तरफ से एक कार दनदनाती हुई प्लेटफार्म 1 पहुच गई उस समय काफी संख्या में यात्री मौजूद थे। कार से बचने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई नहीं आया। मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.