भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। आरपीएफ की टीम ने अलग-अलग छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर 76 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में नशा विरोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सोमवार को प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर एक व्यक्ति 54 बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर 22 बोतल विदेशी शराब लावारिस हालत में बरामद की गई। दोनों कार्रवाई में कुल 76 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है। अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...