शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे स्वचालित सीढ़ियों (एस्केलेटर) युक्त ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ओवरब्रिज पर गार्डर के साथ एंगल लगाने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा और यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। स्वचालित सीढियों शुरू होने से स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को प्लेटफॉर्म बदलने में अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन दिनों ओवरब्रिज के ढांचे को मजबूत करने के लिए गार्डर पर एंगल लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.