प्लेटफार्म पर मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव
जौनपुर, जुलाई 8 -- जंघई। जंघई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वन विभाग की मौजूदगी में मोर को राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ तथा वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.