शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साधु का शरीर प्लेटफार्म पर पड़ा देख लोगों ने जीआरपी और आरपीएफ बुला ली। अब जीआरपी जिंदा बता रही थी तो आरपीएफ मृत बताकर शव जीआरपी को उठाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही थी। करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस से शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्लेटफार्म पर भी कुछ लोग साधु को जीवित बता रहे थे वहीं कुछ मृत। इसी बीच वहां पहुंची आरपीएफ ने उसे मृत मान लिया और जीआरपी जिंदा मान रही थी। इसी को लेकर दोनों बलों के बीच काफी देर तक असमंजस बना रहा। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, जिससे करीब एक घंटे तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि जीआरपी ने मामले को आरपीएफ के जिम्मे बताते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की, वहीं आरपीएफ ने साधु को मृत बताते हुए आगे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.