कटिहार, मई 8 -- मनसाही, एक संवाददाता। कुरेठा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाये गये फुट ओवर ब्रिज का विस्तार रेलवे ट्रैक से बाहर नहीं किए जाने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कटिहार डीआरएम एवं महाप्रबंधक लिखित आवेदन देते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चिंताएं स्थानीय मुखिया अवधेश यादव ने बताया कि कुरेठा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक नंबर से दो नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है मगर दो नंबर प्लेटफार्म के दूसरे साइट पर भी एक ट्रैक गुजारा गया है जहां यात्रियों को चढ़ने और उतरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे यात्री 5 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर चढ़ने के लिए बांस के सीढ़ी का उपयोग कर रहे हैं जो विभाग की असंवेदनशीलता का प्...