गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर कैबवे के रास्ते घुसकर कार चढ़ाने के आरोपी कार चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर कार चालक का डीएल और कार की आरसी निरस्त करने के लिए आरटीओ को भेज दिया है। कार आरपीएफ ने कब्जे में लेकर उसे पार्सल हाऊस में रखा है। वहीं रविवार को आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रू लॉबी के सामने स्थित रैंप पर बैरिकेडिंग कर दी। दरअसल, शनिवार की रात करीब 8 बजे बारिश के दौरान एक कार कैबवे से अंदर आकर सीधे क्रू लॉबी के सामने प्लेटफार्म एक पर चढ़ गई। यह भी पढ़ें- प्लेटफार्म 1 पर चढ़ाई कार, यात्रियों में भगदड़ कार देख वहां मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। कार में बैठे लोगों को प्लेटफार्म पर उतार कर वह गाड़ी लेकर भागने वाला था कि आरप...