लखनऊ, अप्रैल 3 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म संख्या 8 एवं 9 के निर्माण के लिए प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को हिदायत दी कि इस बात का पूरा ख्याल रखा जाए कि निर्माण के कारण यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्टेशन पर वर्तमान में चल रहे ब्लॉक कार्यों (इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य) का भी निरीक्षण कर उनकी प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की। अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की व्यवहार्यता, उपलब्ध स्थान, यात्री प्रवाह, सुरक्षा मानकों एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की। निर्देशित किया कि प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य को इस प्रकार नियोजित किया जाए जिससे यात्रियों को अधिक सुव...