प्लेइंग इलेवन की जीत से हुआ एपीएल का आगाज
बदायूं, मई 22 -- बिल्सी के अंबियापुर ब्लॉक मैदान पर आठ-आठ खिलाड़ियों वाले अंबियापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समाजसेवी दीपक चौहान ने किया। पहला मैच लालू क्रिकेट क्लब और प्लेइंग इलेवन के बीच खेला गया। लालू क्रिकेट क्लब के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पूरी टीम 8 ओवरों में 33 रन पर सिमट गई। जवाब में प्लेइंग इलेवन ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 3 विकेट से जीत दर्ज की। वसीम को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मौके पर राजू शर्मा, जाने आलम, बिजनेस फौजी, मिंटू सागर, इकरार अहमद, मयंक जैन, मृदुल कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहित कुमार, भूपेंद्र और शिवम शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.