दुमका, अप्रैल 8 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को नवम, दशम एवं 12वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशल कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर एक अप्रैल से विद्यालय में नवम, दशम एवं 12वीं वर्ग में पढ़ाई शुरू कर दिया गया है। उपरोक्त वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया गया।उन्होंने आगे बताया कि इस सत्र से मसलिया प्लस टू उच्च विद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। कॉमर्स की शिक्षक आ गए है। इच्छुक छात्र-छात्राए कॉमर्स विषय मे नामांकन करा सकते है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक संतोष चौधुरी, मृणाल कुमार, शिल्पी कुमारी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।फोटो-7दुमका-219, कैप्सन-मसलिया में किताब के साथ छात्र-छात्राएं
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.