नई दिल्ली, अगस्त 5 -- अगर सबकुछ ठीक रहा तो आप नए साल में प्लास्टिक के नोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है। मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद मल्होत्रा ने कहा कि कुछ देशों में पॉलिमर नोट का 30 वर्षों से अधिक समय तक चलने का रिकॉर्ड हैं। ये नोट खासतौर पर कम मूल्य वर्ग के नोटों के लिए उपयोगी होंगे, क्योंकि इनका उपयोग और चलन अधिक होता है।अभी क्या-क्या किया जाएगा? आरबीआई गवर्नर ने बताया कि अभी पॉलिमर के कागज के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इसके बाद उस पर परीक्षण किए जाएंगे और फिर सुरक्षा संबंधी स्वीकृतियां ली जाएंगी। इसके कई चरण और सिक्योरिटी फीचर हैं। उन्होंने कहा कि सही समय ...