बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में ईंधन संकट अब सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि अजीबोगरीब तस्वीरों में बदलता नजर आ रहा है। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर स्थित भदावल कस्बे के एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति खाली वाटर टैंक लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच जाता है।पंप पर मौजूद लोग पहले तो हैरान रह जाते हैं, फिर यह दृश्य कौतूहल का विषय बन जाता है। कोई हंसता नजर आता है, तो कोई मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगता है। इसी बीच पंप कर्मचारी नियमों का हवाला देते हुए वाटर टैंक में पेट्रोल देने से साफ मना कर देता है। वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रही आवाजें भी हालात की गंभीरता बयां करत...