हाजीपुर, जुलाई 29 -- बीएमडी कॉलेज दयालपुर में प्राचार्य डॉ.तारकेश्वर पंडित के अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा प्रगति कुमारी ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण देते हुए डॉक्टर श्वेता कुमारी ने कहा प्लास्टिक प्रकृति एवं सभी जीव के लिए नुकसान दायक है। प्लास्टिक के प्रयोग ने कई प्रकार के गंभीर बीमारी को जन्म दिया है। यह नदी, पशु, पक्षी सभी के लिए खतरनाक है। इसलिए हमारी जिम्मेवारी है कि हम प्लास्टिक का प्रयोग न करें। प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित ने कहा हम वास्तविक से दूर फ़ैशन की दुनिया में रहते हुए प्लास्टिक का प्रयोग करते है, जो खतरनाक है। यह ना सड़ता है ना पानी में गलता है। केवल हमारा अभियान सेमिनार तक सीमित नहीं रहना ...