प्लास्टिक मुक्त गांव के लिए 21 तक चलेगा अभियान
गोंडा, जून 9 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से 21 जून तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आठ जून से सभी ग्राम पंचायतों में विशेष पॉलिथीन संग्रह अभियान शुरू कर दिया गया है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने सभी एडीओ(पंचायत) व खंड प्रेरकों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर कम से कम 20 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्र कर रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) पर जमा कराई जाए। यह कवायद जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 10 से 22 जून तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में खरीफ महाभियान अभियान के सफल संचालन के लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, पंचायत सहायको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.