प्लास्टिक बंदी कानून का हो कठोरता से पालन राष्ट्र ध्वज का हो सम्मान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिन्दू जनजागृति समिति ने सोमवार को डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना से राष्ट्रध्वज बड़े अभिमान के साथ फहराए जाते हैं। परंतु राष्ट्रध्वज उसी दिन सड़कों पर कूड़ेदान में या नालियों में पड़े मिलते हैं। प्लास्टिक के ध्वज जैविक रूप से विघटनशील न होने के कारण तिरंगा का अपमान होता है। परिधानों के माध्यम से भी बड़े पैमाने पर राष्ट्रध्वज का अपमान हो रहा है। इसे रोकने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों और उपलब्ध कानूनों का प्रशासन कड़ाई से पालन करे। इस अवसर पर अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह, संजय, जयवर्धन तथा रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- लोहार समुदाय ने एसटी दर्जे को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर न फेंके : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.