जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। साकची में शनिवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने नगर क्षेत्र में एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कुछ मदिरा दुकानों द्वारा ग्राहकों को फ्री बी के रूप में प्रतिबंधित डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास देने का मामला सामने आया। संबंधित दुकानों से प्लास्टिक ग्लास व अन्य सामग्री जब्त कर नियम उल्लंघन पर कुल Rs.10 हजार जुर्माना वसूला। निकाय ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, वितरण या प्रोत्साहन दंडनीय है। दुकानदारों को तत्काल प्लास्टिक बंद कर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...