मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्यपूर्व में संघर्षविराम से उद्यमियों को फौरी राहत भले न मिली हो पर हालात और जल्द सुधरने की उम्मीद नजर आने लगी है। युद्ध थमने से प्लास्टिक, टेक्सटाइल, मेडिकल उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग से लेकर फर्नीचर का निर्यात करने वाले उद्योगों ने राहत की सांस ली है। जिले के उद्यमियों का कहना है कि तत्काल राहत नहीं मिलेगी। सब ठीक रहा तो स्थितियां सामान्य होने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। जिले में प्लास्टिक, फूड प्रोसेसिंग, फेब्रिकेशन आदि की करीब 300 उत्पादन इकाईयां है। मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 60 से अधिक प्लास्टिक आधारित उद्योग हैं। युद्ध के दौरान प्लास्टिक दाना का दाम 80 से 90 रुपये प्रति किलो से उछलकर 170 रुपये तक पहुंचने से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्टील फैब्रिकेशन की फैक्ट्रि...