देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। अमेरिका व इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के चलते युद्ध से उत्पन्न हुए हालात के बाद रसोई गैस व कमर्शियल सिलेंडरों के मूल्य वृद्धि के बाद अब इसका असर प्लास्टिक के सामनों पर दिख रहा है।क्रूड आयल महंगा होने से शहर के एक बड़े प्लास्टिक कारोबारी की उसरा स्थित अटैची फैक्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग का काम ठप हो गया है। उधर वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर व एलईडी के दामों में उछाल आ गया है।अमेरिका इज़राइल ईरान से चल रहे युद्ध का समय एक माह से अधिक खींचने के चलते इसका असर पेट्रोलियम पदार्थों के बाद प्लास्टिक कारोबार पर दिखने लगा है। पेट्रोलियम उत्पाद से ही प्लास्टिक का दाना तैयार होता है। युद्ध के चलते जो दाना 108 रुपया प्रति किलो बिक रहा था उसका रेट बढ़कर 219 रुपया हो गया है।इसके चलते प्लास्टिक के कुर्सी, मेज, मग, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.