फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। गांव साहूपुरा स्थित तिरुपति पॉलिमर्स कंपनी में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा शेड और मशीनरी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारण प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे कंपनी के पैनल के पास शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही कंपनी में काम कर रहे करीब 16-17 कर्मचारी जान बचाकर बाहर भाग गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कंपनी में मौजूद फायर इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं हो सका।
दमकल की 20 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.