बुलंदशहर, जून 15 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में एक सप्ताह पूर्व हुई लाखों की चोरी का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने चोरी के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों से प्लास्टिक दाना समेत लाखों का चोरी गया माल बरामद किया है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि सात जून को गोपालपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जयराम इंडस्ट्री के मालिक नरेन्द्र कुमार यादव द्वारा अपनी फैक्ट्री में ऑपरेटर की पोस्ट पर तीन अज्ञात युवकों को बिना आधार कार्ड और वैरिफिकेशन के नौकरी पर रखा था। बताया कि तीनों युवकों ने उसी रात फैक्ट्री से प्लास्टिक दाने के 45 कट्टे व एक नीले रंग का इक्लैक्ट्रिक पैनल, 7 लोहे की जाली, 1 लोहे की चैन पुली, एक कटर मशीन नीले रंग का पैनल मय मोटर, एक बैल्डिंग मशीन, 5 स्ट...