प्लास्टिक चुननेवाले अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
गिरडीह, जून 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के डॉक्टर्स लेन में रविवार को एक बिजली पोल के पास प्लास्टिक चुनने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की तफ्तीश की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। नगर थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि संभवतः करंट लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.