हरिद्वार, फरवरी 22 -- पर्यावरण से खिलवाड़ अब महंगा पड़ेगा। डीएम मयूर दीक्षित ने प्लास्टिक की बिक्री, उपयोग और प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए हैं। डीएम के अनुसार, नगर क्षेत्रों में नगर आयुक्त, स्थानीय निकायों के ईओ या नामित अधिकारी इसके लिए अधिकृत होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, जबकि विकास खंड स्तर पर सचिव क्षेत्र पंचायत और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्रवाई करेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.